Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से सेमीफाइनल हराया
Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया और लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है.
यह भी पढ़े :- गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलकर हमारी सरकार प्रदेश में सर्व वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: CM साय
टीम इंडिया की जीत के स्टार मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने-अपने दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया का काम तमाम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. शमी ने जहां 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर रोका, वहीं कोहली ने भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने टीम एक बार फिर टीम इंडिया के लिए रन चेज की सफलतापूर्वक कमान संभाली.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने 14 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफलता हासिल की. वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था. इस बार टीम इंडिया ने खिताब के और करीब आकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज गिल 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा 28 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए विराट और श्रेयस अय्यर के बीच 91 रनों की पार्टनरशिप हुई। विराट 84 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 45 रनों की पारी खेली। अंत में केएल राहुल 34 गेंदों में 42, हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेलकर भारत को एक बड़ी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस, एडम जम्पा और तनवीर संघा।



