Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 10 या उससे ज्यादा श्रमिकों वाली दुकानों को कराना होगा पंजीयन, नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

CG Shop Establishment Act: छत्तीसगढ़ में 10 या उससे ज्यादा श्रमिकों-कर्मचारियों से काम लेने वाले दुकानदारों और नियोजकों को नए दुकान के साथ स्थापना अधिनियम 2017 के तहत अपने दुकानों का पंजीयन श्रम विभाग में कराना होगा। इसके लिए श्रम विभाग के सभी जिला कार्यालयों को अधिकृत किया गया है। श्रम विभाग के जिला कार्यालय विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से दुकानों और स्थापनाओं का ऑनलाइन पंजीयन करेंगे। छत्तीसगढ़ दुकान और स्थापना अधिनियम फरवरी महीने से प्रभावशील हो गया है और अगले 6 महीने में इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दुकानों और स्थापनाओं को श्रम विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Railway Paper Leak CBI  Arrest Official: रेलवे की प्रमोशन परीक्षा का पेपर लीक, CBI ने 26 लोगों को किया गिरफ्तार, रेल मंडल में मचा हड़कंप

अधिनियम के तहत लेबर कमिश्नर को मुख्य फेसिलिटेटर और लेबर इंस्पेक्टर समेत सब इंस्पेक्टर को फेसिलिटेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। दुकानों और स्थापनाओं के पंजीयन के लिए नियोजित श्रमिकों-कर्मचारियों की संख्या के आधार पर पंजीयन शुल्क एक हजार रुपए से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। पंजीयन के बाद हर एक दुकान और स्थापना को श्रम पहचान संख्या वाला डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुराने दुकान और स्थापना अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-कर्मचारी भविश्य निधि अधिनियम के तहत पंजीकृत दुकानों और स्थापनाओं को नए अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत माना जाएगा, लेकिन उन्हें नए अधिनियम लागू होने की तिथि से 6 महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें कोई पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। (CG Shop Establishment Act)

कर्मचारियों को वीक ऑफ देने अनिवार्य

6 महीने बाद आवेदन करने पर नियमानुसार शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। नियोजकों को अपने दुकान या स्थापना के पंजीयन-श्रम पहचान संख्या में संशोधन या बंदीकरण की सूचना विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करनी होगी। नियोजकों को अपने कर्मचारियों के अभिलेख- पंजी इलेक्ट्रॉनिक रूप में संधारित करना होगा। नियोजकों को हर साल 15 फरवरी तक विभागीय पोर्टल में वार्षिक रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करना होगा। दुकानों और स्थापनाओं में कार्यरत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में भी प्रावधानों के अनुसार सुविधाएं देते हुए नियोजित किया जा सकेगा। कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी देना होगा। (CG Shop Establishment Act)

Back to top button
error: Content is protected !!