Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल के आरोप पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का पलटवार, कहा-सुर्खियों में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं कांग्रेस नेता

Ajay Chandrakar on Bhupesh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं। भूपेश बघेल, दीपक बैज भी बेमुद्दा आरोप लगाते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, जिसके बौखलाहट में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष झूठा आरोप लगाती है। राजनीतिक वाहवाही पाने के लिए कांग्रेस आरोप लगाती है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सर्विलांस में है मेरा फोन, जासूसी करा रही सरकार

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि अपने नकारापन को छिपाने के लिए कांग्रेस आरोप लगा रही है। कांग्रेस कार्यकाल में सभी हदों को तोड़ा गया था। कांग्रेस कार्यकाल में सभी भाजपा विधायकों का सर्विलांस कराया गया था। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरा फोन सर्विलांस में है। सरकारकांग्रेस नेताओं की जासूसी करा रही है। सभी कांग्रेस नेताओं के मोबाइल सर्विलांस में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेरे बगल में इंटेलिजेंस के लोग खड़े रहते हैं। LIB के कर्मचारी पत्रकारवार्ता में मेरी बात को सुनते हैं। (Ajay Chandrakar on Bhupesh)

PCC चीफ दीपक बैज ने भी लगाया था आरोप

इससे पहले PCC चीफ दीपक बैज ने भी फोन सर्विलांस में रखने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि लगातार दो रातों से 24 घंटे दंतेवाड़ा पुलिस की गाड़ी उनके रायपुर स्थित शासकीय आवास की रेकी कर रही थी, जिसे पैदल टहलने के दौरान हमने पकड़ा। बैज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पूरी पुलिस प्रशासन एक एजेंट की तरह शासन के लिए काम कर रही है। सबूत भी अब हमने पकड़ लिए हैं। पूरे जिले की पुलिस मेरे पीछे लगाए गए होंगे। सरकार चुनाव में धांधली कर रही है और जो मुझसे मिलने आ रहे उसकी निगरानी की जा रही है। अगर PCC के अध्यक्ष का ये हाल है तो जनता का क्या हाल होगा। इस मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। (Ajay Chandrakar on Bhupesh)

Back to top button
error: Content is protected !!