DMF Scam in Chhattisgarh : 10 मार्च तक EOW की रिमांड पर रहेंगे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी
DMF Scam in Chhattisgarh : आज विशेष कोर्ट ने डीएमएफ घोटाला (DMF Scam in Chhattisgarh ) मामले के तीनों आरोपी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंप दिया गया है। ईओडब्ल्यू सभी आरोपियों से 10 मार्च तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इन तीनों आरोपी के अलावा दो अन्य माया वॉरियर और मनोज द्विवेदी ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगे।
यह भी पढ़े :- Holi Special Train: होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें समय सारिणी
ईओडब्ल्यू रिमांड खत्म होने के बाद आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में फिर से ईओडब्ल्यू ने 10 मार्च तक रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को रिमांड पर सौंपा।
इस मामले में अब तक हुई जांच के हवाले से ईडी ने आरोप पत्र में बताया है कि डीएमएफ घोटाला 90 करोड़ 48 लाख रुपये का है। आरोप पत्र में इन पांचों आरोपियों समेत 16 आरोपितों के नाम भर शामिल हैं। ईडी की जांच में पता चला कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में मनोज कुमार द्विवेदी ने रानू साहू और अन्य अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने एनजीओ उदगम सेवा समिति के नाम पर कई डीएमएफ ठेके हासिल किए। आरोप पत्र में इस बात का खुलासा भी है कि सभी अधिकारियों को टेंडर की राशि का 40 प्रतिशत तक कमीशन दिया गया था।
इस मामले में अब तक यह तथ्य सामने आया कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से टेंडर आवंटन में भारी गड़गड़बड़ियां की गई थी। टेंडर भरने वालों को गलत तरीके से फायदा दिया गया।
टेंडर में धांधली और भारी कमीशन का खुलासा
ईडी की जांच में पता चला कि 2021-22 और 2022-23 के दौरान मनोज कुमार द्विवेदी ने रानू साहू और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अपने एनजीओ “उदगम सेवा समिति” के नाम पर कई डीएमएफ ठेके हासिल किए। इन ठेकों के बदले अधिकारियों को टेंडर की राशि का 40% तक कमीशन दिया गया था।
सरकारी अफसरों को मिला अवैध लाभ
ईडी की रिपोर्ट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी और 420 के तहत केस दर्ज किया है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (DMF) कोरबा के फंड से टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। इस प्रक्रिया में टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया, और सरकारी अधिकारियों को मोटा कमीशन दिया गया। (DMF Scam in Chhattisgarh )



