Google Analytics —— Meta Pixel

NTPC के DGM का मर्डर, ऑफिस जाते वक्त गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

NTPC Jharkhand : झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एनटीपीसी (NTPC Jharkhand) के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े :- इतिहास में पहली बार नारी शक्ति के हाथ PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा, प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को किया नमन

एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के मुताबिक, कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे. उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी।

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी. वह उसी से ऑफिस जा रहे थे. जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया।

एनटीपीसी कर्मचारियों में आक्रोश

फिलहाल मृतक के शव को अभी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हजारीबाग के एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि पहले भी एनटीपीसी के अधीन कंपनियों के कर्मचारियों पर इस तरह की गोलीबारी की वारदात की गई है, जिनमें मौतें भी हो चुकी हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हुई है, हालांकि इस बार किस बात को लेकर गोलीबारी की गई, यह जांच का विषय है l (NTPC Jharkhand)

Back to top button
error: Content is protected !!