Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

धमतरी में पुलिस ने 9 लाख का गांजा किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari District: प्रदेश में लगातार तस्करी का मामला बढ़ते जा रहा है। बार्डर से लगे राज्यों से लगातार नशे के समान राज्यों में लाए जा रहे हैं। इस बीच धमतरी जिले के ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में एक कार से गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी मध्यप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके खिलाफ अब नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल धमतरी जिला (Dhamtari District) के बोराई पुलिस बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ओडिशा की ओर से आती एक सिल्वर हुंडई कार को नाका के पास चेकिंग के लिए रोका।

यह भी पढ़ें : Health Minister TS Singhdeo: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए हुए रवाना, हरीश रावत के लिए करेंगे प्रचार

शक के आधार पर गाड़ी की जांच की गई है। कार में उस वक्त तीन लोग सवार थे। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पिछली सीट के पीछे 6 अलग-अलग पैकेट में छिपाया गया गांजा मिला। पुलिस के मुताबिक गांजा का कुल वजन 45 किलो है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi Interview: पीएम मोदी ने परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति पर जमकर साधा निशाना, जानिए इंटरव्यू की बड़ी बातें

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई कार, मोबाइल सहित नकद भी बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कोरापुट से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम साधन साहा मलकानगिरी ओडिशा, मनोज कुमार मिश्रा मझौली जिला सीधी और राजेन्द्र कुमार जायसवाल भदौरा थाना मझौली के बताए जा रहे हैं। बहरहाल आरोपियों को हिरासत में भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!