Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1 हजार 584 पदों पर होगी भर्ती

Placement Camp in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 19 मार्च को कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में दुर्ग, कांकेर और रायपुर के निजी संस्थानों की ओर से 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैंप क माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 10 हजार रुपए मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैंप के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सहायक सुपरवाइजर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर सत्ता पक्ष का पलटवार, कहा- जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वे किसी और पर पत्थर नहीं मारा करते

प्लेसमेंट कैंप में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास समेत जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भिलाई, दुर्ग के निजी संस्थान सेल्फ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस की ओर से लगभग 450 पदों पर, कांकेर के संस्थान सेव माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड की ओर से 50 पदों पर और रायपुर के संस्थान अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लगभग 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)

रायगढ़ में 20 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

रायगढ़ में निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 20 मार्च को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें रिक्त विभिन्न 128 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों समेत रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। जानकारी के अनुसार मे. अदानी पावर लिमिटेड छोटे भंडार रायगढ़ में अप्रेन्टिसशिप के 9 पद, मे.मां मंगला इस्पात प्रा.लि. रायगढ़ में सीनियर फिटर (मैके.), वेल्डर एंड कटर, आरएमपी ऑपरेटर और शिफ्ट इंचार्ज (मैकेनिकल) पद रिक्त है। (Placement Camp in Chhattisgarh)

इन पदों पर होगी भर्ती

इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर और कुक, मे.गोयल मोटोकॉर्प प्रा.लि.रायगढ़ में सेल्स हेड, एचआरए मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर, एकाउंस मैनेजर, मार्केटिंग एंड इंस्टीट्यूशन मैनेजर, सेल्स टीम लीडर, ओल्ड कार एक्सचेंज मैनेजर, सेल्स कन्सल्टेंट, वर्कशॉप फ्लोर मैनेजर, वारंटी मैनेजर, मैकेनिक असिस्टेंट मैकेनिक, सर्विस एडवाईजर, कार ड्राईवर, मे.वेक्टर फायनेंस प्रा.लि.में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर (सीआरओ) और प्रोजेक्टर मैनेजर और मे.टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के पद रिक्त है। (Placement Camp in Chhattisgarh)

कांकेर में 21 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

कांकेर के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा में 21 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों की ओर से कुल 300 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25, क्लीनिंग स्टॉफ के 50, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 50 और जेंटस ब्यूटीशियन के 05 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना पूरा बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता की ओर से प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)

500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत कबीरधाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह योजना 21 से 24 साल के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है। कबीरधाम जिले में बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी शासकीय पॉलिटेक्निक, महराजपुर में निःशुल्क पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। (Placement Camp in Chhattisgarh)  

पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षिक योग्यता की अंकसूची (10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक), प्रमाणपत्र, आधार से लिंक्ड बैंक खाते की पासबुक का प्रथम पृष्ठ, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केंद्र या मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए पॉलिटेक्निक कबीरधाम में 20 मार्च से 31 मार्च तक निःशुल्क शिविर की व्यवस्था की गई है। ज्यादा जानकारी और पंजीकरण के लिए कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं या संपर्क सूत्र +91-8103599208, +91-9981373136 में संपर्क कर सकते हैं। यह योजना कबीरधाम अंचल के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!