Google Analytics —— Meta Pixel

PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया छत्तीसगढ़ का मिट्ठू 

Baij on CM Sai: PCC चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अधिकारियों की स्क्रिप्ट पर चलते हैं। वो तोते की तरह स्क्रिप्ट रटकर बोलते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मिट्ठू हैं, जो रटा देते हैं वो बोल देते हैं। बता दें कि इससे पहले पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी ऐसा ही बयान दिया था। दरअसल, भूपेश बघेल के घर छापे पर CM विष्णुदेव साय ने कहा था कि सभी को पता है कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए। अब उसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा, दिव्यांगों को नौकरी, महतारी वंदन और पालना योजना का उठा मुद्दा

उन्होंने कहा था कि कई लोग जेल के अंदर भी हैं, कई लोग जेल जाने की तैयारी में है। इसीलिए ED की जांच हो रही है। इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है, जिस तरह से आरोप लगाया जा रहा है कि दुर्भावना के चलते कार्रवाई हो रही है, लेकिन जांच केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है। ED केंद्रीय एजेंसी है। उसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है। इस पर बघेल ने कहा था कि अब विष्णुदेव साय के बारे में क्या बोलूं, वह विधानसभा में प्रश्न से भागते हैं। जो विधानसभा में लिखकर आता है उसे ही पढ़ते हैं। अभी भी कोई लिखकर दिया होगा वो पढ़ दिए होंगे। (Baij on CM Sai)

मंत्री केदार कश्यप ने किया था पलटवार

इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के पहले आदिवासी सौम्य और सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचना चाहिए। भूपेश हमेशा से आदिवासी विरोधी रहे हैं। उन्हें यह पच ही नहीं रहा है कि कोई आदिवासी भी प्रदेश की कमान संभाल सकता है। मुख्यमंत्री साय प्रदेश ही नहीं, बल्कि समूचे देश के सबसे अनुभवी आदिवासी नेता हैं। उनका अनुभव और राजनीतिक करियर भी भूपेश बघेल से कई गुना बड़ा है। (Baij on CM Sai)

Back to top button
error: Content is protected !!