Google Analytics —— Meta Pixel

सौगात-ए-मोदी : CM साय ने 500 जरूरतमंद मुस्लिम महिलाओं को बांटे तोहफे

Saugat E Modi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

यह भी पढ़े :- Crime In Chhattisgarh : कोयला माफिया का खूनी खेल: दो गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की हत्या से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” (Saugat E Modi) के तहत मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :- भूकंप से तबाह म्यांमार में फिर लगे झटके, अब तक 154 मौतें, भारत ने भेजी राहत सामग्री

डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। (Saugat E Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!