Google Analytics —— Meta Pixel

हम चिली को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Modi Meet Chile President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि ये राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक की पहली भारत यात्रा है और भारत के लिए मित्रता का भाव और संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्भूत है इसके लिए मैं उनका विशेष अभिनंदन करता हूं। आज की चर्चाओं में हमने आने वाले दशक में सहयोग बढ़ाने के लिए कई नई पहल की पहचान की। आपसी व्यापार और निवेश में वृद्धि का हम स्वागत करते हैं। 

यह भी पढ़ें:- पटाखा फैक्ट्री का फटा बॉयलर, अब तक 21 मजदूरों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने एक पारस्परिक लाभकारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर चर्चा शुरू करने के लिए अपनी टीम्स को निर्देश दिए हैं। क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में साझेदारी को बल दिया जाएगा। लचीली आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला को स्थापित करने के लिए काम किया जाएगा। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में भारत अपना सकारात्मक अनुभव चिली के साथ साझा करने के लिए तैयार है। हम चिली को अंटार्कटिका के गेटवे के रूप में देखते हैं। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज दोनों पक्षों के बीच “लेटर ऑफ इंटेंट” पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। (Modi Meet Chile President)

उन्होंने कहा कि यह खुशी का विषय है कि चिली के लोगों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाया है। चिली में 4 नवंबर को राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमने चिली में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में भी सहयोग बढ़ाने पर विचार किया। रक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हम इस क्षेत्र में एक दूसरे की जरूरतों के अनुसार रक्षा औद्योगिक विनिर्माण और सप्लाई चेन तैयार करने के लिए आगे बढ़ेंगे। वैश्विक स्तर भारत और चिली सहमत है कि सभी तनावों और विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। (Modi Meet Chile President)

इधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है। नए भारत में देश के नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी मिले यह मोदी सरकार की प्राथमिकता मिली है। पिछले एक दशक में भारत सरकार की योजना के माध्यम से सोशल सिक्योरिटी में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है। एक दशक पहले देश में 24% सोशल सिक्योरिटी का कवरेज था, जो बढ़कर 48 प्रतिशत हो चुका है। देश में 8 करोड़ से अधिक EPFO के सदस्य हैं और 78 लाख से ज्यादा पेंशनभोगी हैं। आज तक देश में 17 बैंकों के ही द्वारा हमारा कारोबार चलता था, जिनके पास EPFO का एक्सेस था जिसमें 15 और बैंकों को जोड़ा जा रहा है। (Modi Meet Chile President)

Back to top button
error: Content is protected !!