भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की संभावना
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर ओला गिरने का भी पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव और महासमुंद के लिए अरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- सरकारी जमीन को बेजा कब्जा से मुक्त करने तेजी से करें कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और समस्त जिला शिक्षा अधिकारी के लिए है, जिसमें कहा गया है कि सोमवार से शनिवार तक एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेंडरी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलेगी। (Chhattisgarh Weather Alert)
दो पाली लगने वाली कक्षाओं का समय बदला
इसी तरह दो पालियों में संचालित कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा। वहीं सरगुजा में गर्मी के मौसम में जिले के नागरिकों को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करेगा। (Chhattisgarh Weather Alert)



