Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf Amendment Bill Live Updates : एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत का संसद में धमाका, उद्धव-कांग्रेस की खोली पोल

Waqf Amendment Bill Live Updates : आज 2 अप्रैल 2025 को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर बहस के दौरान शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने अपनी तीखी टिप्पणियों से संसद में हलचल मचा दी। श्रीकांत ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वक्फ बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के हित और गरीब मुस्लिमों के उत्थान के लिए है।

यह भी पढ़े :- वक्फ बिल के साथ खड़ा JDU, कहा- इस बिल में कुछ भी गलत नहीं

श्रीकांत ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज होते, तो वे इस बिल का विरोध कभी नहीं करते। उन्होंने उद्धव faction को “हिंदुओं से एलर्जी” वाला करार दिया और आरोप लगाया कि वे निजामों और मुगलों की निजी संपत्तियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर “झूठा नैरेटिव” फैलाने का इल्जाम लगाया, यह कहते हुए कि वे इस बिल को “मुस्लिम विरोधी” बताकर राजनीति कर रहे हैं। श्रीकांत ने आर्टिकल 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए विपक्ष की “दोहरी नीति” को भी उजागर किया। (Waqf Amendment Bill Live Updates)

उनके इस जोरदार भाषण ने न केवल शिवसेना (शिंदे गुट) की स्थिति को मजबूत किया, बल्कि एनडीए के पक्ष में माहौल को और गरम कर दिया। बहस के दौरान उनकी तीखी टिप्पणियों ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया, जिससे यह चर्चा संसद के बाहर भी सुर्खियों में छा गई। (Waqf Amendment Bill Live Updates)

कांग्रेस भ्रम फैला रही

शिवसेना सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, यह बिल कानून का नाम बदलकर एकीकृत वक्फ प्रबंधन विधेयक यानी उम्‍मीद कर द‍िया गया है. यह उम्‍मीद सिर्फ एक शब्‍द नहीं है, यह मुस्‍ल‍िम समुदाय को भरोसा देता है क‍ि उन्‍हें उनका हक मिलेगा. लेकिन कांग्रेस वालों ने उन्‍हें हमेशा वोट बैंक समझा. उन्‍हें भ्रमजाल में डालकर हमेशा वोट लेते रहे. आज भी भ्रम फैला रहे हैं क‍ि सरकार वक्‍फ की जमीनें ले लेगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. बिल का विरोध उन्हें इस डर से है कि वक्फ के नाम पर उनके कुप्रबंधन और घोटाले उजागर हो जाएंगे. शाहबानो का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला कहा.कोर्ट शाहबानों को न्‍याय दे रही थी, लेकिन इस सदन ने उनसे यह हक छीन ल‍िया.

 

Back to top button
error: Content is protected !!