Google Analytics —— Meta Pixel

हम नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार…पर नक्सल हिंसा पर कोई समझौता नहीं: डिप्टी CM विजय शर्मा

Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के शांति वार्ता को लेकर जारी पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन हम कैंप बनाने से नहीं रुकेंगे, हम बस्तर के गांव-गांव तक विकास पहुंचाएंगे। विष्णुदेव सरकार नक्सलियों के साथ किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन नक्सल हिंसा पर कोई समझौता नहीं। शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता को अब लाल आतंक नहीं चाहिए, इसको खत्म करना चाहती हूं। बस्तर की जनता नहीं चाहती कि हमारे गांव तक स्कूल, सड़क, अस्पताल और मोबाइल टावर ना आए।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों का शांति वार्ता पत्र वाहवाही लूटने के लिए सरकार का प्रोपेगेंडा तो नहीं: PCC चीफ दीपक बैज

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार एक गोली भी नहीं चलाना चाहती है। हम हर प्लेटफार्म पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार चर्चा के लिए तैयार है, जिसके लिए किसी चैनल का निर्धारण होना चाहिए। 3 जिलों के कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो बाकी सभी जगह हम पहुंच चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की सर्वश्रेष्ठ नक्सली नीति छत्तीसगढ़ की है। शर्मा ने कहा कि हम चर्चा के लिए तो तैयार हैं, लेकिन शर्तों के आधार पर कोई चर्चा नहीं होगी। हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। (Deputy CM Vijay Sharma)

पत्र की ऑथेंटिसिटी के परीक्षण की जरूरत: शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्र की ऑथेंटिसिटी के परीक्षण की जरूरत है। पहले भी उनका पत्र आया था, जिसमें बहुत सारी नियम शर्तें थी। युद्ध विराम की बात कर रहे हैं तो इस तरह की शर्तों के साथ चर्चा संभव नहीं है। अगर वाकई में चर्चा चाहते हैं तो सरकार 100 बार तैयार है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चाहते हैं कि किसी तरह से बातचीत हो जाए और यह सब कुछ खत्म हो जाए सब मुख्य धारा में आ जाए अपना जीवन व्यवस्थित कर सके। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने एक डेडलाइन जारी किया है कि कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह की डेडलाइन जारी करने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। (Deputy CM Vijay Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!