आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल दंतेवाड़ा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरी डिटेल

Amit Shah Chhattisgarh Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे आज रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद कल यानी 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह कल सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही बस्तर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।
यह भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वहीं बस्तर में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाम 4:15 में जगदलपुर से रायपुर आएंगे। रायपुर के निजी होटल में बड़ी प्रशासनिक बैठक करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम
05 अप्रैल 2025
कार्यक्रम – 1 (मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन)
समय – दोपहर 12 बजे
स्थान – मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा
कार्यक्रम – 2 (बस्तर पंडुम)
समय – दोपहर 1 बजे
स्थान – हाई स्कूल ग्राउंड, दंतेवाड़ा
कार्यक्रम – 3 (LWE पर विभागीय समीक्षा बैठक)
समय – शाम 5 बजे
स्थान – होटल मेफेयर, रायपुर
शाह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बता दें कि बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला और संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम में बिखर रही है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने के लिए तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2025 आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी CM विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने इस आयोजन का शुभारंभ किया। बस्तर पंडुम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा परंपरा रीति-रिवाज, खान-पान, दुर्लभ वाद्य यंत्र, विभिन्न नाट्य विधाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर बस्तर की गौरवशाली संस्कृति को सहेजने और संवारने सहित वैश्विक पटल पर पहुंचाने के लिए सरकार ने बस्तर पंडुम का आयोजन किया है, जिससे बस्तर की संस्कृति, परंपरा को दुनिया के लोगों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बस्तर अद्भुत सांस्कृतिक परम्परा, रीति रिवाज और जनजातीय व्यंजन से समृद्ध है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन, वेशभूषा- आभूषण जो विलुप्तप्राय हैं ऐसी समृद्ध संस्कृति को बचाने की पहल बस्तर पंडुम के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने दंतेवाड़ा का फाल्गुन मंडई और बस्तर में आयोजित बस्तर दशहरा को सामाजिक समरसता का प्रतीक निरूपित करते हुए कहा कि समाज के लोग इस परंपरा को संवर्धित कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भी संबोधित किया।




