श्री शिवम शोरूम चोरी का सनसनीखेज खुलासा: सेल्समैन निकला मास्टरमाइंड, गिरफ्तार
Theft in Shri Shivam Showroom : राजधानी रायपुर के पंडरी मेन रोड स्थित श्री शिवम कपड़ा शोरूम में हुई 30 लाख रुपये की चोरी (Theft in Shri Shivam Showroom) के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज चोरी का मास्टरमाइंड शोरूम का ही सेल्समैन निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 31 मार्च की रात को हुई थी, जब आरोपी ने बड़ी चाल से बुर्का पहनकर शोरूम में प्रवेश किया और बंद होने के बाद चोरी को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :- इजरायल ने ब्रिटेन से लिया पंगा! 2 महिला सांसदों को एयरपोर्ट से लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शोरूम की छत पर पहुंचकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी और रस्सी के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान रस्सी टूट गई और वह तीसरे माले से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया। चोरी के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन अगले दिन शोरूम खुलने पर कर्मचारियों को टूटा लॉकर और गायब 30 लाख रुपये का पता चला। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।
इस चोरी (Theft in Shri Shivam Showroom) का मास्टरमाइंड राजेश टंडन निकला, जो हथबंध का निवासी है और उसी कॉम्प्लेक्स में स्थित टाइटन वॉच फ्रेंचाइजी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। राजेश को शोरूम की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की पूरी जानकारी थी।
पूछताछ में राजेश ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए- राजनांदगांव निवासी मोहनीश श्रीवास्तव, चिखली धरसींवा के सुरेश दीवान और प्रेम बघेल। पुलिस ने सभी को महाराष्ट्र के शिरडी और शनि शिंगणापुर से गिरफ्तार किया। इन तीनों को रायपुर लाकर चोरी में इस्तेमाल वाहन और शेष रकम की बरामदगी शुरू की गई। अब तक 17 लाख रुपए बरामद हो चुके हैं।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि चारों आरोपी किसी आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं हैं, लेकिन सभी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहे थे। जैसे मोहनीश ने लोन पर तीन मोबाइल खरीदे थे और एक सेकंड हैंड आई-20 कार ली थी, जिसकी किस्तें वह नहीं चुका पा रहा था। चोरी की रकम से उसने 90 हजार की किस्त चुकाई, जबकि राजेश टंडन ने बीसी की किस्त भरी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे जांच जारी है।



