Google Analytics —— Meta Pixel

US China Tariff Row: ट्रंप ने चीन पर ठोका 104% टैरिफ, आज रात से ही लागू

US China Tariff Row : जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी।

यह भी पढ़े :- नवा रायपुर में तीरंदाजी की नई उड़ान, राष्ट्रीय अकादमी को मिली मंजूरी

दरअसल टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी कि अगर चीन कल, 8 अप्रैल, 2025 तक अपने पहले से ही दीर्घकालिक व्यापार दुरुपयोगों से ऊपर 34% की वृद्धि को वापस नहीं लेता है, तो अमेरिका चीन पर 50% का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा, जो 9 अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके अतिरिक्त चीन के साथ सभी वार्ताएं भी रद्द कर दी जाएंगी।

इस तरह से समझिए 104% टैरिफ का गणित

अमेरिका पिछले महीने तक चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाता था, जिसके बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था से अरबों डॉलर की लूट बताया था. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने “रेसिप्रोकल टैरिफ” की घोषणा की. इसके मुताबिक अब अमेरिका अन्‍य देशों से उस टैरिफ का करीब आधा शुल्क लेगा, जो उस देश ने अमेरिका से लिया था. चीन के लिए यह अतिरिक्त 34 प्रतिशत था, जिससे बीजिंग का आंकड़ा 44 प्रतिशत हो गया था.

राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया से 10 प्रतिशत अतिरिक्त गैर-पारस्परिक टैरिफ वसूलेगा. उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व को भरने के लिए एक कदम है, जिसके बाद चीन का टैरिफ बढ़कर के 54 प्रतिशत हो गया था.

अब आज के “अतिरिक्त 50 प्रतिशत टैरिफ” के साथ चीन को अब 104 प्रतिशत के अभूतपूर्व टैरिफ को चुकाना होगा. यह एक सप्ताह से भी कम समय में करीब 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. हालांकि ट्रंप ने अभी भी चीन के लिए समझौता करने का दरवाजा खुला छोड़ा है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि चीन भी सौदा करना चाहता है, लेकिन वे नहीं जानते कि इसे कैसे शुरू किया जाए. हम उनके कॉल का इंतज़ार कर रहे हैं.

ट्रंप ने दी थी बातचीत खत्‍म करने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन ने टैरिफ वापस नहीं लिया तो चीन से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा और व्हाइट हाउस ने उनके इस ऐलान की पुष्टि की है, जिसके बाद यह टैरिफ बढ़कर 104 प्रतिशत हो जाएगा.

इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ते टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने चीन के साथ टैरिफ को लेकर सभी बातचीत को खत्‍म करने की भी धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि जिन देशों ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर जवाबी टैरिफ नहीं लगाया है, उन्हें बातचीत का मौका दिया जाएगा। (US China Tariff Row)

व्यापार सलाहकार मूर्खः मस्क

ट्रंप के सहयोगी और दुनिया के सबसे धनी उद्योगपति एलन मस्क ने ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को ‘ईंटों की बोरी से भी अधिक मूर्ख’ कहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!