एयर इंडिया की उड़ान में शर्मनाक घटना: यात्री ने सह-यात्री पर की पेशाब, मचा हड़कंप

Air India News : दिल्ली से आज बुधवार को बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने एक अन्य यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया. सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को घटना की सूचना दे दी है. घटना के बारे में पूछे जाने पर नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय घटना का संज्ञान लेगा और विमानन कंपनी से बात करेगा. नायडू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, अगर कोई गलत चीज हुई है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : किरण सिंह का तंज: ईवीएम पर कांग्रेस का ढोंग बेनकाब
इस घटना पर एयर इंडिया का बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि 9 अप्रैल को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट (AI2336) के केबिन क्रू को यात्री की हरकत के बारे में सूचना दी गई थी. नियमों का पालन करते हुए मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई. उस यात्री को चेतावनी देने के अलावा हमारे क्रू ने पीड़ित यात्री को बैंकॉक में अधिकारियों से शिकायत करने में मदद की पेशकश की, जिसे उस समय उसने मना कर दिया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई बनती है तो उसके लिए स्वतंत्र समिति बुलाई जाएगी. एयर इंडिया ऐसे मामलों में डीजीसीए द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करना करता है। (Air India News)
पहले भी हुई हैं इस तरह की हरकतें
अप्रैल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के एक विमान में भी पेशाब कांड हुआ था। एक हवाई यात्री ने ऐसी जगह पेशाब कर दी थी, जिसके बाद पूरे विमान में बवाल मच गया था। मामला सिडनी हवाई अड्डे का था। यहां पर उड़ान के पहुंचने के बाद विमान से उतरने में देरी के दौरान एक यात्री ने कप में पेशाब कर दी। ऐसा करने के लिए उस यात्री पर जुर्माना लगाया गया था।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया था कि ये घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी और सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था। यह घटना लोगों के ध्यान में तब आई, जब न्यूजीलैंड की समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि उसी पंक्ति में एक यात्री हॉली ने कहा कि उसने विमान के चालक दल को इस व्यवहार की सूचना दी थी।
इससे पहले जुलाई 2023 में अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस की एक फ्लाइट में भी पेशाब कांड हुआ था। एक महिला ने अमेरिका स्थित स्पिरिट एयरलाइंस की उड़ान के फर्श पर पेशाब कर दी थी। दरअसल पहले ये महिला कर्मचारियों से बहस कर रही थी और वॉशरूम जाना चाहती है। लेकिन वह ज्यादा देर रुक नहीं सकी और फ्लाइट के कोने में पेशाब कर दी। (Air India News)



