Balodabazar : वीरनारायणपुर में विहिप-बजरंग दल की सदस्यता ली ग्रामीणों ने, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जताया विरोध
Protest Against illegal liquor Sale : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के ऐतिहासिक स्थल सोनाखान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित वीरनारायणपुर गांव में अवैध शराब बिक्री और अन्य सामाजिक समस्याओं से त्रस्त ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण कर संगठित आंदोलन की शुरुआत की है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, लोगों को कई तरह की हो रही परेशानी
अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की जन्मस्थली के समीप बसे इस गांव में वर्षों से खराब सड़क और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते ग्रामीण प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। खासकर गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री के कारण घरेलू विवाद, बाहरी लोगों की आवाजाही और सामाजिक विघटन जैसी समस्याओं ने विकराल रूप ले लिया है।
इन्हीं समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने विहिप और बजरंग दल की सदस्यता ली। इस अवसर पर विहिप संभाग पदाधिकारी राजेश केशरवानी, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजय साहू, कसडोल प्रखंड अध्यक्ष हेमंत साहू और नगर संयोजक रवि यादव उपस्थित रहे।

गांव की महिलाओं ने खुलकर शराब को गांव की सबसे गंभीर समस्या बताया। जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया और शराब, गुटखा जैसे मादक पदार्थों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने की अपील की। समाधान न होने की स्थिति में जिला मुख्यालय को सूचित करने का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान एवं जयकारों के साथ श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से ग्राम समिति का गठन किया गया, जिसमें परसराम यादव को ग्राम अध्यक्ष, गाड़ाराय लोधावंशी को उपाध्यक्ष, जीत राम साहू को मंत्री, रूपराय यादव को सहमंत्री, जागेश्वर प्रसाद साहू को सत्संग प्रमुख, वीरेंद्र साहू को बजरंग दल संयोजक, मनीष साहू को सह-संयोजक, नागेश्वर साहू को साप्ताहिक मिलन प्रमुख, बृजलाल यादव को गौरक्षा प्रमुख बनाया गया।
इसी क्रम में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए लताबाई लोधावंशी को मातृशक्ति संयोजिका, कनकलता साहू को सह-संयोजिका, कु. भूमि साहू को दुर्गावाहिनी संयोजिका और कु. रानी साहू व कु. निशा लोधावंशी को सह-संयोजिका एवं साप्ताहिक मिलन प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पवन साहू, हेमकुमार साहू, देवानंद साहू, चंद्रप्रकाश साहू, विजय यादव, राधेश्याम साहू, युवराज यादव, साहिल सलीम लोधवंशी, रमशीला बाई, गोमती बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। (Protest Against illegal liquor Sale)
ग्रामवासियों ने इस पहल को सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और आगे भी गांव के विकास एवं नशा मुक्ति के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। (Protest Against illegal liquor Sale)



