Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग , 250 मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट, एक मरीज की मौत

Fire in Lokbandhu Hospital : राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित सरकारी लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात 9:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत दूसरे तल से हुई। सबसे पहले आईसीयू और फीमेल मेडिसिन वार्ड आग की जद में आए। दोनों वार्डों में 55 मरीज थे। मरीजों और तीमारदारों के कुछ समझने से पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। वार्ड में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। डॉक्टर, स्टाफ और तीमारदारों ने मिलकर 250 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला। वहीं, हादसे में एक मरीज की मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- लोकल फॉर वोकल, स्वावलंबी भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका: CM साय

आग (Fire in Lokbandhu Hospital) लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल में चारों तरफ धुआं भर गया। हर तरफ चीख पुकार मची थी। इसी बीच अस्पताल कर्मियों ने बिजली काट दी। इससे हर तरफ अंधेरा फैल गया। इससे मरीजों को बाहर निकालने में दिक्कत हुई।

अस्पताल के ICU बिल्डिंग में लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लोकबंधु अस्पताल के आईसीयू बिल्डिंग में लगी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया और अंधेरा छा गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई. मरीजों को बाहर निकालने के बाद गंभीर मरीजों को लखनऊ KGMU में भर्ती कराया गया. वहीं अन्य मरीजों को आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखनऊ के CFO ने दी जानकारी

लखनऊ के CFO (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) ने बताया कि सभी फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाला गया है. मरीज को निकालने के बाद आग बुझाने का काम जारी है. आग की वजह से कोई मरीज नहीं फंसा है. सभी लोगों की तुरंत मदद की गई है. आग की वजह से कोई घायल नहीं हुआ है. वहीं DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है. नजदीकी अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराया गया है।

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

मौके पर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताया कि लोकबंधु अस्तपाल में आग लगने कोई हताहत नहीं हुआ है. आग बुझाने का काम फायर ब्रिगेड टीम कर रही है. सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू कर दिया था. करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

3 गंभीर मरीजों को KGMU में शिफ्ट किया गया

CM ब्रजेश पाठक ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है. 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है. वहीं अस्पताल में आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्टिव हो गए. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। (Fire in Lokbandhu Hospital)

Back to top button
error: Content is protected !!