Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर नमाज मामले में सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, बीजेपी ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

Bilaspur Namaz Case: बिलासपुर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों से जबरदस्ती नमाज पढ़ाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- पहली बार सुना है कि NSS कैंप में धार्मिक आयोजन हुआ। बिलासपुर का यह मामला बेहद गंभीर है। गैर मुसलमानों को नमाज पढ़ाया जाना जांच का विषय है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। BJP सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने घटना की जांच की मांग की है। साथ ही इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बवाल, हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाने का आरोप

इधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पूरा मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में कोर्स के बाहर की कोई बात नहीं होती है। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदुओं पर लगातार आक्रमण हो रहा है। यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है। लव जिहाद और धर्मांतरण करने वाली एजेंसियां भी हैं, जो तनख्वाह पर काम करती है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें साजिश दिख रही है, क्योंकि जिनका धर्म नहीं है उन्हें नमाज पढ़ाना संदेह के दायरे में दिख रहा है। (Bilaspur Namaz Case)

26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कैंप का आयोजन

बता दें कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS कैंप में हिंदू छात्रों ने जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी के NSS इकाई की ओर से कोटा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र शिवतराई में 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 159 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। छात्रों का आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन कैंप में सभी स्टूडेंट्स से नमाज अदा कराई गई। जबकि सिर्फ 4 छात्र ही मुस्लिम थे। बाकी 155 स्टूडेंट हिंदू थे। (Bilaspur Namaz Case)

प्रोग्राम ऑफिसर, कोआर्डिनेटर पर कार्रवाई की मांग

छात्रों ने विश्वविद्यालय के NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उन्होंने जबरदस्ती धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। कैंप में मौजूद कई छात्र असहज महसूस कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर धमकी दी गई। स्टूडेंट्स ने कहा कि कैंप में हिंदू छात्रों को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। इस बहाने उनका ब्रेन वॉश भी किया गया। छात्रों के मुताबिक विरोध करने पर उन्हें सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी दी गई थी। छात्रों ने प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बसंत कुमार, कोआर्डिनेटर दिलीप झा समेत स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (Bilaspur Namaz Case)

Back to top button
error: Content is protected !!