फ्री की रसमलाई ने 500 लोगों की कर दी हालात खराब, कई लोग गंभीर, पढ़े पूरी खबर

FOOD POISONING : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आज शनिवार (19 अप्रैल) को शादी समारोह में रसमलाई खाना महंगा पड़ गया। फतेहगढ़ गांव में आयोजित इस समारोह में भोजन करने के बाद 500 लोग बीमार पड़ गए। 125 लोगों को स्कूल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया, शादी में बासी रस मलाई खाने से फूड पॉइजनिंग (FOOD POISONING ) हुई है।
यह भी पढ़े :- Rafale Fighter Jets : फ्रांस से 40 राफेल एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत, चीन-पाकिस्तान में हलचल
दूषित दूध से बनी थी रसमलाई
दरअसल, गुरुवार की रात फतेहगढ़ निवासी मुकेश ठाना के बेटे की शादी हो रही थी. जिसमें शामिल होने पहुंचे लोगों ने खाना खाया. जिसके बाद लोग बीमार पड़ने लगे. वहीं, कुछ लोग मुकेश के बेटे भोलाराम की बारात लेकर ग्राम नाहरगढ़ पहुंच गए. वहां भी लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. लोगों ने स्थानीय डॉक्टर से उपचार लिया. बताया गया कि रसमलाई बनाने के लिए जिस दूध का उपयोग किया गया था, वह दूषित था. जिससे रसमलाई खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
सांसद-विधायक भी पहुंचे गांव
घटना की सूचना पाकर सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन भी गांव पहुंचे। सांसद ने सीएमएचओ पर नाराजगी जताते हुए कहा, इतनी बड़ी घटना के बावजूद आम मौके पर नहीं पहुंचे। फतेहगढ़ गांव में आयोजित इस शादी समारोह बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, लेकिन शनिवार दोपहर भोजन करते ही उल्टी-दस्त होने लगे।
डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे विधायक
विधायक विपिन जैन जिला अस्पताल से चिकित्सा टीम लेकर फतेहगढ़ पहुंचे। यहां स्कूल को अस्थायी अस्पताल बनाकर दिया गया है। करीब दो घंटे इलाज के बाद ज्यादातर लोगों की हालत में सुधार है। सांसद सुधीर गुप्ता ने सीएमएचओ और सीनियर डॉक्टरों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। कहा, तत्काल जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। (FOOD POISONING )



