Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी: संविधान में निहित सुरक्षात्मक अनुच्छेदों और अधिकारों पर हुआ मंथन

Baba Saheb Ambedkar Jayanti : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (Baba Saheb Ambedkar Jayanti) के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : CM साय

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन मास्टर यथार्थ सम्राट के निर्देशन में किया गया।

वैचारिक संगोष्ठी रही मुख्य आकर्षण

समारोह का मुख्य आकर्षण “संविधान में निहित सवैंधानिक सुरक्षा उपायों और अनुच्छेदों के मायने” विषय पर आयोजित संगोष्ठी रही। संगोष्ठी में संविधान विशेषज्ञ विनोद कुमार कोसले (को-फाउंडर, सोजलीफ) ने विभिन्न अनुच्छेदों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, आरक्षण व्यवस्था और मौलिक अधिकारों पर आधारित विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर और विशिष्ट अतिथि रतन लाल डांगी (निदेशक, राज्य पुलिस अकादमी), महादेव कावरे (आयुक्त, रायपुर संभाग), डॉ. लक्ष्मण भारती, आर एन चंद्रवंशी, जी एस मंडावी, श्रीमती अंजु मेश्राम, डॉ. स्नेहलता हुमने, विश्वास मेश्राम, डॉ. शंकर लाल ऊइके, कमलेश ध्रुव समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि “बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें जानना, समझना और प्रयोग करना आज के समय की आवश्यकता है। समाज के कई वर्ग आज भी सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में संविधान और अंबेडकरवादी विचारधारा ही समाज के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।”

ज्ञापन सौंपा गया

संगोष्ठी के पश्चात अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पदोन्नति में आरक्षण बहाली को लेकर एक ज्ञापन और संगोष्ठी में सम्मिलित प्रतिनिधियों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी गई।

सफल संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का संचालन शैलेष कुमार ने किया, जबकि डी एल भारती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि “बाबा साहब के सिद्धांत आज भी हमारी प्रेरणा हैं और हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों का समाज गढ़ने में सहभागी बनें। (Baba Saheb Ambedkar Jayanti)

Back to top button
error: Content is protected !!