छत्तीसगढ़ में आम जनता सुरक्षित नहीं है: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel on Crime: छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम जनता सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के SP-कलेक्टर बदलने से सरकार को पता है कि प्रदेश सुरक्षित नहीं है। अपराध पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM को पत्र लिखा है। बीजेपी के नेता खुद कह रहे हैं कि राजधानी सुरक्षित नहीं है। CM साय की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर भी पूर्व CM ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की नजर छत्तीसगढ़ के खदानों पर है। वे कभी मणिपुर भी जाएं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैज ने कहा- सरकार सत्ता के नशे में मस्त
छत्तीसगढ़ में जल संकट को लेकर भी बघेल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में टैंकर लगाए जा रहे हैं। शहर में केमिकल युक्त पानी पीने लोग बाध्य है। गर्मी में बिजली कटौती अलग चल रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ ने आपराधिक मामलों की सूची में UP, बिहार को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है। प्रदेश में बलात्कार, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और चोरी जैसी वारदात आम हो गई है। (Bhupesh Baghel on Crime)
बच्चियों के साथ लगातार रेप की घटनाएं बढ़ी: बैज
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ लगातार रेप की घटनाएं बढ़ी है। कांग्रेस प्रदेश सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार जागने के लिए तैयार नहीं है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में एक साल में 3 हजार से ज्यादा रेप की घटनाएं हो चुकी है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिए है। यह लड़ाई सरकार और भाजपा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता और बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची से अनाचार कर हत्या कर दी जाती है, लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। (Bhupesh Baghel on Crime)
आगे जरूरत पड़ी तो खून भी बहाएंगे: महंत
उन्होंने आगे कहा कि मरवाही में 9वीं की छात्रा से अनाचार हो गया। न जाने ऐसी कितनी घटनाएं हैं, जो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस प्रदेश में माता-बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं-बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। मरवाही में बच्ची के साथ रेप हुआ है। रोज 9 बलात्कार की घटनाएं हो रही है। ये सब नशे की दुकान से हो रहा है। स्थिति ऐसे ही रही तो आने वाले वक्त में पूरे मंत्रिमंडल को खदेड़ेंगे। अभी हम PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में पसीना बहा रहे हैं। आगे जरूरत पड़ी तो खून भी बहाएंगे। (Bhupesh Baghel on Crime)



