Rashifal 28 April 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 28 April 2025, दिन- सोमवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- बैसाख, तिथि- शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (2)।
Rashifal 28 April 2025
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से लाभ लेकर आएगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आप वह भी पूरा हो सकता है।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
4 कर्क राशि (Cancer) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें कोई गिले शिकवे न रखें, जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन साइबर शील्ड: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड CA समेत तीन लोग गिरफ्तार, थाईलैंड और चाइना भेजते थे पैसे
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। आपका मनोबल भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
9 धनु राशि (Sagittarius) : : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।
12 मीन राशि (Pisces) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। (Rashifal 28 April 2025)



