ऑपरेशन साइबर शील्ड: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड CA समेत तीन लोग गिरफ्तार, थाईलैंड और चाइना भेजते थे पैसे
Operation Cyber Shield : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से साइबर ठगी में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी, PM मोदी ने की दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र की प्रशंसा
पकड़े गए आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), एक कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला और मुख्य सरगना शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामला तब सामने आया था जब डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने आमानाका थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये की ठगी की गई है।
यह भी पढ़े :- पैरों तले रौंदा जा रहा था पाकिस्तानी झंडा, बुर्का पहने महिलाओं ने देखा तो तुरंत हटाया, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
पुलिस ने पहले इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम थाईलैंड और चीन भेजते थे और बाद में उसे वापस मंगवा लेते थे। (Operation Cyber Shield)
ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है और संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। (Operation Cyber Shield)
गिरफ्तार आरोपी
- हिमांशु तनेजा पिता अजय तनेजा उम्र 29 वर्ष पता 11/07, शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली।
- गणेश कुमार पिता लाल बाबू शाह उम्र 37 वर्ष पता जनकपुरी, बी-01, वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आर.जेड.बी. 153, डाबरी एक्सटेषन ईस्ट दिल्ली।
- अंकुश पिता रमेश चंद उम्र 26 वर्ष पता हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली।



