Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज का विवादित पोस्ट, लिखा- पाकिस्तान से युद्ध में भारत की हार निश्चित

Former Congress MLA Minj: जशपुर के कुनकुरी से पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षाकर्मियों के नाम पर वहां पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं, जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं।

यह भी पढ़ें:- बाइक से टकराकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत, 4 घायल

मिंज ने आगे लिखा- एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वतः इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट-2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट-2 के लिए तैयार रहिए, जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे 6 महीने में ही खत्म हो जाएंगे। मुद्रास्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहां तक जाएगी ये पता नहीं है। डॉलर के अलावा भी अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले रुपया 2.5% कमजोर हुआ है। अमेरीकी टैरिफ के चलते निर्यात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी पिछले पैंतालिस साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई बेलगाम हो गई है। (Former Congress MLA Minj)

कांग्रेस नेता ने लिखा कि ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों की मेहनतकश जनता पर असहनीय बोझ पड़ेगा। यह समय भारत, पाकिस्तान और चीन के लीडरशिप को साथ बैठकर आतंकवाद की समस्या का निदान ढूंढने का है, किसी भी प्रकार का पॉलिटिकल एक्सपेडिएंसी में जाने का नहीं। वैसे जो भारतीय युद्ध के समर्थन में हैं, उन सबको अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए। इस पोस्ट के बाद लोगों ने कांग्रेस नेता को बहुत ट्रोल किया और कांग्रेस पार्टी के साथ ही राहुल गांधी को भी इस विवाद में लपेट लिया। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा- ये गद्दारी और कायर जैसा वक्तव्य है, जो इनके पार्टी के DNA में है। बेहद शर्मनाक। कई यूजर्स ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। (Former Congress MLA Minj)

पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज ने विवाद बढ़ने के बाद सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रिय मित्रों मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया है। इस दौरान मेरे अकाउंट से कुछ ऐसी गतिविधियां हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थी और इससे कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। मैं इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगता हूं। मैंने इस समस्या को ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं। कृपया मेरे अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसका जवाब दें। आपके सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद। बता दें कि यूडी मिंज जशपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, जो भूपेश बघेल सरकार में विधायक और संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। (Former Congress MLA Minj)

Back to top button
error: Content is protected !!