कांग्रेस देश में पाकिस्तान की सबसे बड़ी PR एजेंसी के रूप में काम कर रही: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

BJP MP Tejasvi Surya: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस देश में पाकिस्तान की सबसे बड़ी PR एजेंसी के रूप में काम कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस शायद भूल गई है कि देश की एक जिम्मेदार विपक्षी पार्टी को कैसा व्यवहार करना चाहिए और खासकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत कुछ मंत्री पाकिस्तान के एजेंट के रूप में बयान दे रहे हैं, जो देश की जनता के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण लग रहा है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार इसे स्पष्ट किया है कि आतंकी हमले के बाद भारत चुप नहीं बैठेगा और करारा जवाब उन सब लोगों को दिया जाएगा चाहे वह आतंकी हो या उनका सहयोग करने वाले या उनके पीछे काम करने वाले। पहले जब भी ऐसा मौका आया है, भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी फैसले भी लेते हैं और उन्हें लागू करने की क्षमता भी रखते हैं।
यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेता पाकिस्तानी मीडिया के हीरो हैं: भाजपा सांसद संबित पात्रा
जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि आतंकवाद हमें स्वीकार्य नहीं है। आतंकवाद आपको और हमें दोनों को खत्म कर रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि पाकिस्तान इसे समझें। उन्होंने कहा कि मुंबई हमला उनका काम नहीं था, लेकिन यह साबित हो गया कि यह उन्होंने ही किया है। पठानकोट हमला उन्होंने ही किया था। उरी हमला उन्होंने ही किया था। कारगिल में उन्होंने युद्ध शुरू किया था। मैं CM था। उन्होंने कहा कि वे इसके पीछे नहीं थे, लेकिन जब वे हारने लगे तो वे राष्ट्रपति क्लिंटन के पास भागे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही युद्ध को भड़काया था। इसलिए अब समय आ गया है। अगर आप दोस्त बने रहना चाहते हैं तो आपको इसे खत्म करना होगा। अगर आप दुश्मन बनना चाहते हैं तो आप तैयार हैं और हम भी तैयार हैं। (BJP MP Tejasvi Surya)
पाकिस्तान के हैकर्स ने किया शिक्षा विभाग के साइट को हैक
इधर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक हो गई, जिसे लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पाकिस्तान के हैकर्स ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के साइट को हैक किया है और लिखा है कि अगला युद्ध गोलियों से नहीं टेक्नोलॉजी से होगा। हम भी देखते हैं क्या होगा? हमने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि इसमें आगे की कार्रवाई को पूरी करें। जांच करें कि कोई महत्वपूर्ण डेटा लीक तो नहीं हुआ है। हमने सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई वो बहुत ही दुखद घटना है और हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। यह कतई बर्दाश्त नहीं हो सकता कि कोई भी हमारे देश में घुसकर हमारे लोगों को मारकर चले जाए और हम चुप करके बैठे रहें। (BJP MP Tejasvi Surya)



