Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मई दिवस पर श्रमवीरों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

International Labour Day 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) (International Labour Day 2025) के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मई का दिन उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से समाज व राष्ट्र की प्रगति को आधार देते हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : चुनाव की हुई घोषणा, 1 मई से प्रारंभ: चार चरणों में होगी निर्वाचन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े :- रायपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर निगम के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन के प्रयासों से केवल श्रमिकों को ही नहीं बल्कि उनके परिजनों को भी सम्मानजनक और समृद्ध जीवन जीने हेतु संबल प्राप्त हो रहा है। (International Labour Day 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!