Google Analytics —— Meta Pixel

अब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी…, भारत ने दुश्‍मन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस

India Closes Airspace For Pakistan Flights: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। नोटिस टू एयरमैन यानि NOTAM जारी किया किया गया है। 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए NOTAM जारी किया गया है। इस दौरान पाकिस्तान रजिस्टर्ड कोई भी विमान या मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारतीय एयरस्पेस में नहीं घुस सकता।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मई दिवस पर श्रमवीरों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

पाकिस्तानियों के लिए ‘NO ENTRY’

LoC पार पाकिस्तान पर स्ट्राइक की तैयारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स कर रही है लेकिन LoC के इस पार स्ट्राइक शुरू हो चुकी है जो पाकिस्तानी 40-40 सालों से अवैध तरीके से हिंदुस्तान में रह रहे थे। यहां तक फर्जी तरीके से जम्मू-कश्मीर के वोटर तक बन गए थे उनकी पहचान करने में जम्मू-कश्मीर पुलिस लगी हुई है। सभी पाकिस्तानियों को एक-एक करके पाकिस्तान भेजा जा रहा है। पाकिस्तानियों के लिए भारत ने अपने रास्ते और अपने दरवाजे पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। इंडियन बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के लिए NO ENTRY का बोर्ड लगा दिया गया है। (India Closes Airspace For Pakistan Flights)

भारत ने दिए हैं कई झटके

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक के बाद एक कई झटके दिए हैं। पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करने, अटारी चेक पोस्ट को बंद करने और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने समेत कई कदम उठाए हैं।

पिछले हफ्ते PAK ने किया था ऐसा

भारत सरकार ने एक नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है, जिसके तहत पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. नोटम एक तरह का सूचना तंत्र होता है जो काफी गोपनीय होता है. इसके द्वारा किसी भी संकट के दौरान या संवेदनशील स्थिति में पायलट और एयरलाइंस संचालक को सूचना आदान प्रदान की जाती है. नोटम का इस्तेमाल सरकारी संकाय द्वारा ही की जाती है। (India Closes Airspace For Pakistan Flights)

Back to top button
error: Content is protected !!