बस, जीप और बाइक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत और 8 घायल

Road Accident in Gujarat: गुजरात के साबरकांठा में बड़ा हादसा हुआ है, जहां दोपहर के समय अंबाजी-वडोदरा मार्ग पर बस, जीप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भिड़े 2 पूर्व मुख्यमंत्री, अब्दुल्ला ने हमले में लोकल सपोर्ट की मानी बात, मुफ्ती ने जताई आपत्ति
इधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि देवी आटस रामताल रोड पर पहले एक टेम्पो थार से टकराया। फिर सड़क पर पड़े घायल लोगों पर पीछे से आ रहा डंपर चढ़ गया। घटना में 4 लोगों की मौत हुई है और एक युवक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। (Road Accident in Gujarat)
शिवपुरी में 4 लोगों की मौत
टक्कर के बाद कार वडगांव ब्रिज की बैरिकेड तोड़कर नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। कार में सवार ड्राइवर और दूसरे लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनका मेडिकल भी कराया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चियों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास हुआ है। रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो खोराना गांव के रहने वाले थे। कार चालक की तलाश की जा रही है। (Road Accident in Gujarat)



