पुतिन का पाकिस्तान को सीधा संदेश, PM मोदी से बातचीत में बोले- पहलगाम के गुनहगारों को सजा जरूर मिले, हम साथ

Putin Modi Talk : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कॉल पर बात की है. इसमें रूसी राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 लोग मारे गए. पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन दिया और हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
आतंकवाद के खिलाफ रूस, भारत के साथ खड़ा
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को फोन किया। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की जान जाने पर गहरा दुख जताया। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस घिनौने हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाना ही होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी।
पहलगाम के गुनाहगारों को कानून के कटघरे में लाया जाए-पुतिन
दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात दोहराई। PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने पुतिन को भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया। जायसवाल ने कहा, “उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जघन्य हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए।”
रूस हुआ साथ
रूस ने भारत को मदद का वादा किया. रूस का ये कदम पाकिस्तान के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पाक सरकार और मंत्रियों ने कहा है कि हमारे पास परमाणु हथियार हैं, जिससे जंग के भयानक परिमाम हो सकते हैं। (Putin Modi Talk 🙂
पहलगाम हमला
अप्रैल 22 को कुछ आतंकियों ने कश्मीर घाटी के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे. इस कायराना हमले के बाद से भारत में तनाव का माहौल है. इस पहले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है, जिसके बाद दोनों देशों में जंग के आसार बढ़ गए हैं। (Putin Modi Talk 🙂



