Google Analytics —— Meta Pixel

लगातार लेटर बम फोड़ रहे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल: पूर्व CM भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel on Brijmohan: रायपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार कई मुद्दों को लेकर पत्र लिख रहे हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार लेटर बम फोड़ रहे हैं, ये पहला पत्र नहीं है। सत्ता पक्ष के सांसद और विधायक अपने पत्रों को सार्वजनिक कर रहे हैं। इसका मतलब है कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। इस पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बारे में भूपेश बघेल क्या बताएंगे। किस सांसद को क्या लिखना चाहिए ये भूपेश बघेल सिखाएंगे ? वे अपने यहां सिखाए और पढ़ाए।

यह भी पढ़ें:- धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री साय

मंत्री नेताम ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है। बृजमोहन अग्रवाल बड़े नेता हैं, कहीं कोई सुझाव दिया तो सुझाव के तौर पर ही लेना चाहिए, आलोचना की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। वहीं लगातार पत्र लिखने को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ACI की समस्या का मुद्दा कई बार हमने बैठकों में उठाया है। 6 महीने में भी समाधान नहीं हुआ, इसलिए CM को पत्र लिखा। गरीब मरीजों को सर्जरी के लिए भटकना पड़ रहा है। दिवंगत शिक्षकों के परिजनों से भी हमने वादा किया था। उनकी मांगों को पूरा करने मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। (Bhupesh Baghel on Brijmohan)

सांसद अग्रवाल ने किया कांग्रेस पर पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन आए इसीलिए हम पत्र लिख रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में जो काम नहीं हुए, उसके लिए पत्र लिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गलत तरीके से नियुक्त किए गए सहायक शिक्षकों को हाईकोर्ट ने बर्खास्त करने के आदेश दिए थे, भाजपा की साय सरकार ने कर्मचारी हितैषी सरकार होने का परिचय देते हुए कैबिनेट से 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय लिया है। साय सरकार ने 2621 बर्खास्त सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लेकर परिवारों को खुशी देने का काम किया है। (Bhupesh Baghel on Brijmohan)

Back to top button
error: Content is protected !!