श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक, छत्तीसगढ़ और देश का बढ़ाया मान

Shrimant Jha Won Medal: छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले वर्ल्ड नंबर-3 और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
यह भी पढ़ें:- कामों में लापरवाही बरतने पर राज्य शासन ने की कड़ी कार्रवाई, कुम्हारी नगर पालिका CMO निलंबित
मुख्यमंत्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। श्रीमंत झा ने अपनी जीत भारत के शहीद जवानों को समर्पित करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर मैच शहीदों की स्मृति में खेलता हूं और अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को फिर से गौरवान्वित करना है। झा जो दोनों हाथों में केवल चार अंगुलियों के साथ जन्मे थे, आज 55 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वे पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में विश्व स्तर पर तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं। श्रीमंत झा के इस गौरवशाली उपलब्धि पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश बाबे, चेयरमैन बृज मोहन सिंह, सचिव श्रीकांत और कृष्ण साहू ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। (Shrimant Jha Won Medal)

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे श्रीमंत झा ने दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक अपने नाम दर्ज किया है। इस जीत के मेडल को श्रीमंत ने भारत के शहीद जवानों को समर्पित कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। आपको इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए विशेष खेलों के लिए राज्य में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। इन प्रशिक्षण केंद्रों में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ प्रशिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राजनांदगांव जिले के अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी और राष्ट्रीय रेफरी (निर्णायक) डोमेन्द्र कुमार देवांगन का चयन हुआ है। (Shrimant Jha Won Medal)



