Google Analytics —— Meta Pixel

Leopard Attack in Charama: टांहकापार गांव में तेंदुए का आतंक, ग्रामीण पर हमला कर खाली मकान में जा छिपा

Leopard Attack in Charama: कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के गांव टांहकापार बस्ती में बुधवार 14 मई की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक बस्ती में घुस आया और ग्रामीण पर हमला कर एक सूने मकान में जा छिपा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें :- Jashpur Development : जशपुर जिले में तीन सड़कों के विस्तार के लिए 185.96 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

तेंदुआ सुबह करीब 7 बजे गांव के ग्रामीण प्रदुमन निषाद (50) पर हमला कर दिया, जो अपनी बाड़ी में काम कर रहा था। तेंदुए ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर तेंदुआ वहां से भाग गया और ग्रामीण गोपी साहू के खाली मकान में जा घुसा। घायल को तत्काल कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है। (Leopard Attack in Charama)

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम टांहकापार पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम टांहकापार पहुंची। टीम ने जाल और पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश शुरू की, लेकिन मकान के भीतर रास्ता अव्यवस्थित होने से तेंदुआ के सटीक ठिकाने का पता नहीं चल पाया। टीम को अंदेशा है कि वह अब भी मकान के अंदर ही छिपा है।

रायपुर और कांकेर से आई विशेषज्ञ टीम ने दोपहर में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मकान के संदिग्ध हिस्से में पिंजरा लगाया गया है ताकि तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा जा सके और जंगल में छोड़ा जा सके। (Leopard Attack in Charama)

गांव में तनाव और डर का माहौल

शाम 7 बजे तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका था। मौके पर वन विभाग की टीम और सुरक्षा बल तैनात हैं। गांव में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है, लोग घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं। वन विभाग की टीम पूरी सावधानी से रेस्क्यू अभियान चला रही है। (Leopard Attack in Charama)

Back to top button
error: Content is protected !!