Google Analytics —— Meta Pixel

Korba Hospital Fire: कोरबा के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड व उपकरण खाक, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Korba Hospital Fire : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह है कि अस्पताल के कर्मचारियों और मौजूद परिजनों ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Weather update : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, कांकेर-नारायणपुर समेत 9 जिले प्रभावित, बिजली गिरने की चेतावनी

अस्पताल की दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा

जानकारी के अनुसार, सुबह अस्पताल की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया। तत्काल कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में स्टोर रूम में रखे कई जरूरी रिकॉर्ड और चिकित्सा उपकरण जलकर खाक हो गए। (Korba Hospital Fire)

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जो अस्पताल की दूसरी मंजिल के स्टोर रूम में हुआ।

रिकॉर्ड रूम और उपकरणों को बड़ा नुकसान पहुंचा

हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अस्पताल का रिकॉर्ड रूम और उपकरणों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कितने दस्तावेज नष्ट हुए हैं, इसकी गणना की जा रही है। (Korba Hospital Fire)

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल अस्पताल की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं, लेकिन अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह घटना सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुदृढ़ इंतजाम करने की आवश्यकता है। (Korba Hospital Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!