Girlfriend MMS Viral: “ब्रेकअप, बदले की भावना और मौत, इंस्टाग्राम पर न्यूड वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या”

Girlfriend MMS Viral: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान देवनगर निवासी संदीप पांडे (22) के रूप में हुई है। घटना के पीछे शक, नाराजगी और भावनात्मक तनाव की पूरी कहानी सामने आई है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur drug smuggling: हरियाणा से ट्रेन से ब्राउन शुगर लेकर आया तस्कर गिरफ्तार, बिलासपुर में ड्रग्स नेटवर्क की तलाश तेज
जानकारी के अनुसार, संदीप कुछ महीने पहले मोहल्ले की 21 वर्षीय युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इस दौरान संदीप ने अपनी प्रेमिका का न्यूड वीडियो बना लिया। जब युवती को इसका पता चला तो उसने वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन संदीप ने इनकार कर दिया। (Girlfriend MMS Viral)
बाद में युवती ने संदीप से बातचीत बंद कर दी। संदीप को शक था कि उसका अफेयर किसी और से हो गया है। इसी गुस्से और आक्रोश में आकर गुरुवार सुबह उसने युवती का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही युवती ने कोनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर संदीप को थाने बुलाया। जब पुलिस ने संदीप से संपर्क किया, तो उसने कहा कि एक बार उसकी प्रेमिका से बात करा दी जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन युवती ने बात करने से इनकार कर दिया। (Girlfriend MMS Viral)
पुलिस को लगा संदीप सिर्फ धमकी दे रहा है। थोड़ी देर बाद संदीप ने अपने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना युवाओं में रिश्तों की असंवेदनशीलता और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का खतरनाक उदाहरण है। (Girlfriend MMS Viral)



