Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुनिया को जानकारी देंगे भारत के सांसद, केंद्र सरकार ने 7 डेलिगेशन बनाए

Delegation of Indian MPs: केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जिसमें सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए गए हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई के संबंध में इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने जा रहे हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और मजबूत दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेंगे। वे दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य-सहिष्णु बनाने के देश के मजबूत संदेश को आगे बढ़ाएंगे। अलग-अलग दलों के संसद सदस्य, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और प्रतिष्ठित राजनयिक हर प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। संसद सदस्य 7 प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- Dantewada rape case : 14 साल के किशोर ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत देख डाक्टर भी कांप उठे

ये 7 सांसद करेंगे प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व

  • शशि थरूर, कांग्रेस
  • रविशंकर प्रसाद, भाजपा
  • संजय कुमार झा, JDU
  • बैजयंत पांडा, भाजपा
  • कनिमोझी करुणानिधि, DMK
  • सुप्रिया सुले, NCP
  • श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना 

वहीं सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमारी सरकार ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा हमारे देश में आतंकी घटनाएं हुई हैं, उसे देखते हुए यह बहुत जरूरी है कि हम दूसरे देशों के सामने भारत का पक्ष रखें। भारत का हमेशा से यही रुख रहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं, हम हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था, 2008 में भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था। (Delegation of Indian MPs)

केंद्र सरकार ने शुरू की मुहीम: सांसद प्रियंका 

उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुना है, हमें अपने देश का भी प्रतिनिधित्व करना है। भारत के सभी लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह मुहीम शुरू की है, भारत को लेकर पाकिस्तान जो बेबुनियाद नैरेटिव पेश करता है, उसे खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पहलगाम के बाद जिस तरह से देश में माहौल बना और 6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने समन्वित दृष्टिकोण के तहत जो कार्रवाई की, उससे भारत गौरवान्वित हुआ। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में एक प्रभावी कार्रवाई थी। ऐसे मौकों पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह प्रतिनिधिमंडल यह समझाने जा रहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है। शशि थरूर उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। (Delegation of Indian MPs)

Back to top button
error: Content is protected !!