Google Analytics —— Meta Pixel

पोस्टमार्टम के लिए पैसे की मांग करने पर एक्शन, बीएमओ निलंबित, डॉक्टर कार्यमुक्त

Collector Action in Surguja: सरगुजा के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम में लापरवाही और इसके लिए रुपए की मांग के गंभीर आरोप के मामले में कलेक्टर विलास भोसकर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लुंड्रा के बीएमओ को निलंबित और पीएचसी रघुनाथपुर में पदस्थ चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि सिलसिला ढोढ़ा झरिया में एक हृदय विदारक घटी। यहां मछली पालन के लिए बनाए गए गहरे और असुरक्षित गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें:- अवैध खनिज परिवहन को लेकर सूरजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई, 7 रेत, 05 ईंट और एक गिट्टी से भरे वाहन जब्त

मृतक सूरज गिरी और जुगनू गिरी, दोनों पांच साल के थे और सगे चचेरे भाई थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए प्रति शव 10-10 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। सोमवार को जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया और शिकायत की, तब जाकर पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही शव ले जाने के लिए गाड़ी भी नहीं दी गई, जिसके चलते उन्हें मोटर साइकिल के जरिए शवों को ले जाना पड़ा। (Collector Action in Surguja)

डॉ. अमन जायसवाल कार्यमुक्त

इस मामले की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि डॉ. राघवेंद्र चौबे खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रशासकीय नियंत्रण रखने में ढिलाई और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती गई। जांच में यह बात भी सामने आई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पदस्थ डॉ. अमन जायसवाल, अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी का आचरण भी सेवा नियमों के खिलाफ था। फलस्वरूप उन्हें उनके दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बता दें कि कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं रघुनाथपुर पीएचसी सेंटर का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कलेक्टर ने उन्हें 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया। (Collector Action in Surguja)

Back to top button
error: Content is protected !!