Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर के अबूझमाड़ में मुठभेड़, जवानों ने 20 नक्सलियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

Naxalite Encounter in Narayanpur: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी है। इस बीच नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी की अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। इसके बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को रवाना किया गया। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें:- Bangladeshi intruders Chhattisgarh : भिलाई में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, स्थानीय मददगार हिरासत में

इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलगढ़ माने जाने वाले करेगुट्टालू पहाड़ी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त रूप से 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चलाए गए 21 दिन के नक्सल विरोधी अभियान में कुल 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे, जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। अभियान के दौरान नक्सलियों के 216 ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। यह अभियान छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया गया था। लगातार 21 दिनों तक चले इस अभियान में कुल 21 मुठभेड़ हुईं। 3 शव 24 अप्रैल, 1 शव 5 मई, 22 शव 7 मई और 5 शव 8 मई को बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के 18 जवान IED विस्फोटों में घायल हुए। (Naxalite Encounter in Narayanpur)

छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन

  • 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
  • 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
  • 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
  • 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
  • 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
  • 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर  (Naxalite Encounter in Narayanpur)
  • 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
  • 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद 
  • 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
  • 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 3 नक्सली ढेर
  • 29 मार्च 2025 को सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर 16 नक्सली ढेर        
  • 31 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
  • अप्रैल-मई 2025 में बीजापुर के करेगुट्टालू में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए
  • 24 अप्रैल को 3, 7 मई को 22 और 8 मई को 5 नक्सली ढेर
  • 21 मई 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 20 नक्सली ढेर
Back to top button
error: Content is protected !!