Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, CM साय ने कहा- सरेंडर नक्सलियों के पुनर्वास सरकार प्रतिबद्ध

Naxalite Surrender in Bijapur: छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के सामने कुल 87 लाख 50 हजार रुपए के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इनमें से 20 नक्सलियों पर 50,000 से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है। यह आत्मसमर्पण उसी निर्णायक यात्रा की एक कड़ी है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक हुई 878 डॉक्टर्स की नियुक्ति 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब नक्सली भी समझ चुके हैं कि हिंसा का रास्ता अंतहीन विनाश की ओर ले जाता है। अब नक्सली उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। हम इन आत्मसमर्पित साथियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वहीं राज्य शासन की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुकमा की ओर से 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। (Naxalite Surrender in Bijapur)

कार्यक्रम में आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि से संबंधित प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र और संस्थान में सब्जी नर्सरी, धान की खेती, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश साहू फैकल्टी के उद्यमिता विकास कार्यक्रम संबंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण के बाद अरुण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर के निर्देशन में सभी कैंडिडेट्स का असेसमेंट किया गया। असेसमेंट में सभी कैंडिडेटस पास हुए और उन्हें कलेक्टर ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया। कलेक्टर धुव ने समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए आग्रह किया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (Naxalite Surrender in Bijapur)

Back to top button
error: Content is protected !!