Google Analytics —— Meta Pixel

Naxalites in Bijapur : बीजापुर में छुट्टी पर घर गए जवान की नक्सलियों ने की हत्या

Naxalites in Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों (Naxalites in Bijapur) ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक जवान की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एसटीएफ के जवान अर्जुन कुड़ियाम की हत्या कर दी ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुड़ियाम पिछले कुछ दिनों से बीमार था और वह धनोरा गांव में स्थित अपने घर पर रहकर इलाज करवा रहा था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने जवान की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया था। हालांकि यह जानकारी नहीं मिली है कि जवान घटनास्थल तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bhupesh Baghel in Bilaspur : सीएम बघेल आज बिलासपुर को देंगे 353 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने जवान की हत्या की जानकारी दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर नक्सलियों की खोज की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!