monsoon in chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और यलो अलर्ट जारी

monsoon in chhattisgarh : देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके असर से छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है। राज्य में 5 जून से पहले मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़ें :- Rashifal 26 May 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
राजधानी रायपुर में बदला मौसम का मिजाज
शनिवार सुबह से रायपुर में हल्के बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ हो गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है। (monsoon in chhattisgarh)
तापमान में बड़ी गिरावट से राहत
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
रायपुर में तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम
बिलासपुर में 8 डिग्री कम
दुर्ग में 11.2 डिग्री कम
अंबिकापुर में 7.3 डिग्री कम
जगदलपुर में भी सामान्य से करीब 5 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। (monsoon in chhattisgarh)
बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई
30 मिमी: अंबिकापुर, मोहला, देवभोग
20 मिमी: खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद
10 मिमी: भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल
आज कहां होगी बारिश: मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मध्यम से भारी बारिश संभावित: कोरिया, बिलासपुर, कोरबा
गरज-चमक और हल्की बारिश: अधिकांश जिलों में
बादल छाए रहने की संभावना: पूरे प्रदेश में (monsoon in chhattisgarh)
इन जिलों में बारिश की संभावना
उत्तर व मध्य क्षेत्र : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, सारंगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर।
दक्षिण क्षेत्र : कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।
गरज-चमक, बिजली और ओले के दौरान बरतें सावधानी
बिजली कड़कने पर पक्के मकान या सुरक्षित आश्रय में जाएं।
खुले में हों तो उकड़ू बैठ जाएं, खड़े न रहें।
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें।



