Google Analytics —— Meta Pixel

अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका मिटना भी तय है: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi on Terrorism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में सभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि 26 मई 2014 को पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आपके आशीर्वाद की शक्ति से मैं दिन रात देशवासियों की सेवा में जुटा रहा। इन सालों में देश ने वो फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व हैं। इन सालों में देश ने दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है। ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है। सोचिए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है ? क्या मोदी चुप बैठ सकता है?

यह भी पढ़ें:- 140 करोड़ भारतीय एक साथ मिलकर कर रहे हैं विकसित भारत का निर्माण: प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी ने कहा कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है। ये हम भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है। आतंकवादियों ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि मोदी को चुनौती देना कितना मुश्किल है। मोदी ने अपनी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और हमारे शूरवीरों ने वो कर दिखाया, जो दुनिया ने पिछले कई दशकों से नहीं देखा था। (PM Modi on Terrorism)

उन्होंने कहा कि हमने सीमा पार चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को ढूंढ निकाला और 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, 6 तारीख की रात को 22 मिनट में हमने उन्हें मिट्टी में मिला दिया। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाकर जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेनाओं ने पाकिस्तानी फौज को भी धूल चटा दी। विभाजन के बाद नवगठित देश का एक ही लक्ष्य था – भारत से नफरत करना और हमारी प्रगति को रोकने की कोशिश करना, लेकिन हमारा एक ही लक्ष्य है – आगे बढ़ते रहना, गरीबी को खत्म करना और #विकसितभारत का निर्माण करना वास्तव में विकसित भारत तभी संभव है, जब हमारी सशस्त्र सेनाएं मजबूत हों – और हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो। हम पूरी लगन और दृढ़ संकल्प के साथ लगातार उस दिशा में काम कर रहे हैं। (PM Modi on Terrorism)

Back to top button
error: Content is protected !!