Google Analytics —— Meta Pixel

रेरा का स्पष्ट संदेश, कहा- पंजीयन विस्तार का मतलब पजेशन डिले नहीं, खरीदारों को तय समय पर मिलना चाहिए घर

Chhattisgarh RERA Message: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (सीजी रेरा) ने पंजीकृत प्रोजेक्ट्स की पंजीयन अवधि के विस्तार को लेकर एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। रेरा ने कहा है कि पंजीयन अवधि में किया गया कोई भी विस्तार केवल निर्माण या विकास कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से होता है, न कि खरीदारों को फ्लैट या मकान सौंपने की वैधानिक समयसीमा को बढ़ाने के लिए। रेरा के अनुसार अगर किसी कारणवश प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होता तो अथॉरिटी आवश्यकतानुसार पंजीयन अवधि बढ़ा सकती है, लेकिन यह विस्तार डेवलपर और खरीदार के बीच हुए एग्रीमेंट फॉर सेल में तय पजेशन की तारीख को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करता।

यह भी पढ़ें:- कांकेर में बच्चों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रेरा ने स्पष्ट किया कि एग्रीमेंट फॉर सेल में जो पजेशन की तिथि दर्ज होती है, वहीं कानूनी रूप से मान्य होती है। अगर डेवेलपर इस तय समयसीमा के बाद खरीदार को पजेशन देता है, तो उसे हर महीने की देरी के लिए निर्धारित दर पर मुआवजा देना होगा। इस स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि पंजीयन अवधि का विस्तार किसी भी स्थिति में डेवेलपर को खरीदारों को मकान सौंपने में देरी करने का कानूनी अधिकार नहीं देता। इधर, आर्थिक और सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन 26-27 मई 2025 को राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में CPI आंकड़ों की वैज्ञानिकता, सटीकता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना था। (Chhattisgarh RERA Message)

 

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय नई दिल्ली से प्राशु जैन को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने प्रतिभागियों को Weighing Diagram, Sub-State Level CPI और Market Survey Methodology जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया। हैंड्स-ऑन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में संचालक रोक्तिमा यादव CPI निर्माण को वैज्ञानिक और सटीक बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी जिलों को नियमित डेटा संकलन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर राज्य में CPI निर्माण की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाएं। (Chhattisgarh RERA Message)

समापन सत्र में अपर संचालक नारायण बुलिवाल ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला राज्य के सांख्यिकीय ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कार्यालय (FOD) के अधिकारी और विभिन्न सांख्यिकीय इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों ने CPI निर्माण की बारीकियों को समझते हुए फील्ड स्तर पर इसके अनुप्रयोग के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। (Chhattisgarh RERA Message)

Back to top button
error: Content is protected !!