पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिए बढ़ी तारीख, कॉलेज स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
Scholarship Application 2025: छत्तीसगढ़ में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यायल, मेडिकल कॉलेज, ITI और पॉलिटेक्नीक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर देख सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए नवीन और नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें:- 01 से 07 जून तक मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा 3 महीने का चावल
उन्होंने बताया कि नवीनीकरण और नवीन आवेदनों के लिए स्वीकृति-डिसबर्स की अलग-अलग तिथि शासकीय और अशासकीय संस्थानों के लिए निर्धारित की गई है। साथ ही संभावित भुगतान तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के वेबसाइट पर जाकर विभिन्न तिथियों के अनुसार आवेदन सबमिट कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने समय यह ध्यान रखना होगा कि उनका बचत खाता एक्टिव हो और आधार सीडेड बैंक खाता नंबर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। सभी संस्थाओं को विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पंजीयन स्वीकृति और वितरण की आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किए गए हैं। (Scholarship Application 2025)
तीनों चरणों में आवेदन की प्रक्रिया
PFMS के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आवश्यक है। इस संबंध में छात्रवृत्ति पोर्टल में दिए गए निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। 2025-26 में नवीन संस्था प्रमुख और संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाना अनिवार्य है। छात्र तीनों चरणों में यानी 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगी, जिनका प्रवेश या परीक्षा परिणाम देरी से आया है। (Scholarship Application 2025)
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का मानदंड
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी हो।
- लाभार्थी पात्र स्टूडेंट SC, ST, OBC जाति का होना चाहिए।
- SC, ST छात्रों के परिवार की वार्षिक आय- 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- OBC छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले साल का परीक्षा परिणाम
- आधार से लिंक बैंक खाता
क्या है पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करने के कई प्रकार के स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है, जिससे छात्र शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन हो सकें। इसी आधार पर SC,ST और OBC वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से गरीब परिवार के छात्रों उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य सरकार 12वीं पास छात्रों को स्कॉलरशिप देती है, जिससे छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपना उज्जवल भविष्य बना सके। इसलिए सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी पात्र छात्र और संस्थान प्रमुख समय सीमा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित ना होना पड़े। (Scholarship Application 2025)



