Google Analytics —— Meta Pixel

crypto investment fraud Bilaspur : क्रिप्टो में डबल कमाई का झांसा देकर अधेड़ से 6 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर FIR

crypto investment fraud Bilaspur : बिलासपुर के एक अधेड़ व्यक्ति से क्रिप्टोकरंसी में निवेश पर पैसे डबल करने का झांसा देकर 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी कोरबा निवासी पति-पत्नी हैं, जिन्होंने खुद को एक क्रिप्टो कंपनी का CEO और मार्केटिंग मैनेजर बताया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- Accountant General Raipur corruption : रायपुर के महालेखाकार पर आय से अधिक संपत्ति का केस, CBI को 3.32 करोड़ की संपत्ति मिली

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर निवासी प्रमोद जायसवाल (52) जनवरी 2024 में अपने दोस्त के साथ कोरबा जिले के उरगा गया था। वहां उसकी मुलाकात नरोत्तम और उसकी पत्नी पूजा से हुई। दोनों ने खुद को एक क्रिप्टोकरंसी निवेश कंपनी से जुड़ा बताया और पैसे डबल करने का झांसा दिया। (crypto investment fraud Bilaspur)

नरोत्तम ने खुद को कंपनी का CEO और पत्नी को मार्केटिंग मैनेजर बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 10 लाख रुपए निवेश करता है, तो एक साल में डबल पैसे मिलते हैं। वहीं, अगर कोई 6 लाख निवेश करता है, तो छह महीने में डबल रिटर्न की गारंटी दी जाती है।

कुछ दिनों बाद नरोत्तम बिलासपुर पहुंचा और प्रमोद को भरोसे में लेकर दो किस्तों में 6 लाख रुपए ले लिए। शुरुआत में उसने रिटर्न देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में नुकसान का बहाना बनाकर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। (crypto investment fraud Bilaspur)

परेशान होकर प्रमोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर पति-पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दंपत्ति इसी तरह और लोगों को भी झांसा दे चुके हैं। पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क कर रही है। (crypto investment fraud Bilaspur)

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Orange Alert : रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी

Back to top button
error: Content is protected !!