जब तक पाकिस्तान के इरादे गलत हैं तब तक ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा: केंद्रीय मंत्री नड्डा

Nadda on Operation Sindoor: राजस्थान के जयपुर में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्मजयंती के इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ। हम शताब्दी और जनशताब्दी को मनाते तो जरूर हैं, लेकिन उनकी गरिमा को और किए गए कार्यों के बारे में सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलती है, जब हम उनकी प्रेरणा को अपने जीवन में उतारते हैं। सिर्फ उनकी चर्चा कर लेना पर्याप्त नहीं है, हमें यह भी तय करना होगा कि इस चर्चा से हमने क्या सीखना है और किस दिशा में आगे बढ़ना है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh CM Review News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस
उन्होंने कहा कि अगर हम ये प्रेरणा लें तो उनकी 300वीं जयंती मनाना सार्थक होगा। जब लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने सत्ता संभाली,तब बाह्य सुरक्षा खतरे में थी, आंतरिक कलह थी और आर्थिक मंदी थी। PM नरेंद्र मोदी की तरह जो आपदा को अवसर में बदल देते हैं, उसी तरीके के अहिल्याबाई होलकर जी ने भी आपदा को अवसर में बदला और आगे बढ़ीं। इतने सालों बाद लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी क्यों और कैसे याद आईं ? 60-70 साल क्यों उनको याद नहीं किया गया, किसका राज था और किसने उन्हें पन्नों में दबा कर रखा…? जबकि भाजपा हर कार्यक्रम के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को देश के सामने लाने का प्रयास कर रही है। (Nadda on Operation Sindoor)


नड्डा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से बहुत से काम किए। PM मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ा रही है। स्कूल में बालिकाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं थी, और इस पर किसी ने चिंता नहीं की जिस कारण से पांचवीं क्लास के बाद लड़कियों का ड्रॉप आउट शुरू हो जाता था। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मोदी सरकार ने स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई और लड़कियों का ड्रॉप आउट कम हुआ। काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने कराया था, जिसे आज मोदी सरकार ने और अधिक भव्य और दिव्य स्वरूप दिया। (Nadda on Operation Sindoor)

BJP अध्यक्ष ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भी अहिल्याबाई होलकर की ही पहल थी, और आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार उसका नवीनीकरण करवा रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के समय में भी बाह्य सुरक्षा एक गंभीर चुनौती थी, और आज पाकिस्तान अपनी कुत्सित सोच और नजरों से भारत को देखने में पीछे नहीं रहता, लेकिन यह नया भारत है, जो डोजियर नहीं भेजता, शिकायतें नहीं करता। मोदी जी अपने शब्दों को क्रियान्वित करने का काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है। जब तक पाकिस्तान के इरादे गलत हैं, यह जारी रहेगा, हम उसे सही जवाब देते रहेंगे। हम देश के नेतृत्व के साथ खड़े हैं, भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। यह नया भारत है- अगर तुम (पाकिस्तान) आतंकी घटना करने की कोशिश करोगे तो भरपूर जवाब मिलेगा। (Nadda on Operation Sindoor)




