Google Analytics —— Meta Pixel

भारत की नारी शक्ति आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM Modi on Terrorism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कारों का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारीशक्ति का प्रतीक है। रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं और यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात आतंवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें:- जब तक पाकिस्तान के इरादे गलत हैं तब तक ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा: केंद्रीय मंत्री नड्डा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है, जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। (PM Modi on Terrorism)

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज कह रही है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में BSF की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को ध्वस्त करने तक BSF की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है। (PM Modi on Terrorism)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक…. आज देश अपनी बेटियों के शौर्य पर अभूतपूर्व भरोसा कर रहा है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हों या फिर सीमापार का आतंक हो… आज हमारी बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही है, विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कह ही दिया है कि हम गोली का जवाब गोले से देंगे। ये भारत के बदलते दौर की रणनीति भी है, सेना का पराक्रम भी है, सुयोग्य नेतृत्व भी है और आज की परिस्थिति भी है। (PM Modi on Terrorism)

Back to top button
error: Content is protected !!