Google Analytics —— Meta Pixel

Drug trafficking arrest : नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, 319 टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल जब्त

Drug trafficking arrest : दुर्ग पुलिस ने नशीली और प्रतिबंधित टेबलेट बेचने की फिराक में खड़े चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये लोग लुक एंड साइन फैमिली सेलून, कातुलबोर्ड के पास ग्राहक की तलाश में थे। पुलिस ने इनके पास से 319 नशीली टैबलेट, 700 रुपये नकद, 3 मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है।

यह भी पढ़ें :- Raipur iPhone robbery news : हॉलीवुड फिल्मों से चोरी का आइडिया, 9 मिनट में 17 iPhone चोरी – कारोबारी के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर चार संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस ने कुछ समय तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और जब उन्होंने राहगीरों को टेबलेट बेचते देखा, तब घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। (Drug trafficking arrest)

गिरफ्तार आरोपी:

  • संतोष चंद्राकर (43) – निवासी सिंधी धर्मशाला के पीछे, वार्ड 24 सिंधी कॉलोनी, थाना मोहन नगर
  • सोमनाथ पाण्डेय (24) – निवासी रजत होम के सामने, वार्ड 59 हरिनगर
  • लिंगराज उर्फ सोनू यादव (23) – निवासी रजत होम के सामने, हरिनगर
  • मनीषा मखीजा (38) – निवासी शनि मंदिर के सामने, वार्ड 10 शंकर नगर

(Drug trafficking arrest) जब्त सामान:

  • एक एक्टिवा स्कूटी (CG 07 BR 6209) – कीमत लगभग ₹40,000
  • स्पा-ट्रेनकन प्लस कैप्सूल – 35 स्ट्रीप (कीमत ₹4,600)
  • अल्प्राजोलम टेबलेट – 45 नग (कीमत ₹450)
  • नकद ₹700
  • तीन मोबाइल – कुल कीमत लगभग ₹30,000

पुलिस ने NDPS एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री में लिप्त पाए गए हैं और सभी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। (Drug trafficking arrest)

यह भी पढ़ें : – Corruption Charges Court Verdict : पेंशन के बदले घूस मांगने वाले बाबू को जेल, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

Back to top button
error: Content is protected !!