CG Liquor Scam: शराब घोटाले का फरार आरोपी विजय भाटिया को ACB ने किया दिल्ली में गिरफ्तार!

CG liquor scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार चल रहे आरोपी और शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज 1 जून 2025 को दिल्ली में छापेमारी कर विजय भाटिया को हिरासत में लेने की बात सामने आई है। यह कार्रवाई भिलाई निवासी विजय भाटिया के खिलाफ शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोपों के तहत की गई, जिसमें वह लंबे समय से फरार था।
यह भी पढ़े :- Operation Sindoor : क्या सच में भारत के 6 फाइटर जेट गिरे? पहली बार CDS जनरल चौहान ने बताई सच्चाई, पढ़े पूरी खबर
इससे पहले, मई 2024 में ACB और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भिलाई के नेहरू नगर में विजय भाटिया और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन विजय भाटिया फरार हो गया था। ACB की ताजा कार्रवाई में दिल्ली से भाटिया को पकड़ने के बाद अब जांच को और तेज करने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भाटिया पर गैर-कानूनी तरीके से शराब व्यापार और आर्थिक अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में पहले ही कई बड़े नाम, जैसे IAS अधिकारी विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। ACB ने भाटिया से पूछताछ शुरू कर दी है, और उनके ठिकानों से जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है। (CG liquor scam)
ED की चार्जशीट में 21 आरोपी
ED ने अपनी चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे नाम शामिल हैं। (CG liquor scam)



